दतिया। विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने होटल रतन रॉयल स्थित चुनाव कार्यालय से प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. महेंद्र सिंह ने दावा किया कि भाजपा दतिया विधानसभा उपचुनाव 25 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीतेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को दतिया की जनता पर पूरा भरोसा है और भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने बताया कि प्रचार रथ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और घर तक पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा भाजपा के पक्ष में जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन की अपील करेंगे।
भाजपा का कहना है कि प्रचार अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा और चुनाव में पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाया जाएगा।