शिवपुरी। जिला मुख्यालय स्थित होटल मातोश्री परिसर में दुग्ध विक्रेता संघ शिवपुरी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी दुग्ध व्यापारियों ने सर्वसम्मति से युवा अधिवक्ता राजकुमार शाक्य को दुग्ध विक्रेता संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया।
बैठक में व्यापारियों ने कहा कि दूध व्यवसाय से जुड़े लोगों को समय-समय पर विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संगठन के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान कराने और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।
नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार शाक्य ने सभी दुग्ध व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों और आमजन के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने और न्यायालय की शरण लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
मनोनयन के बाद उपस्थित व्यापारियों ने माल्यार्पण कर राजकुमार शाक्य का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में आनंद राठौर, मुकेश जैन, धनीराम यादव, भूरा शिवहरे, आशाराम चौरसिया, हरि शर्मा, दीपक जैन, सुमत जैन, होतम बघेल, राकेश पाल, ललित पाराशर, उदयराज परिहार, मस्तराम यादव, अजय राठौर, रवि जैन, राजाराम धाकड़, मनोज राठौर सहित बड़ी संख्या में दुग्ध विक्रेता उपस्थित रहे।