BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2026, 2:16 pm
NEWS : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिला अखिल भारतीय लोधा महासभा का प्रतिनिधिमंडल, लोधा समाज की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय लोधा महासभा, राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आगामी 29 जुलाई को जयपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के ओबीसी वर्ग में शामिल लोधा समाज से जुड़ी जाति प्रमाण पत्र और जनगणना अभिलेखों में आ रही समस्याओं को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान की ओबीसी सूची, जाति प्रमाण पत्र और जनगणना अभिलेखों में वर्तमान में लोधी (लोधा) अंकित है, जबकि प्रदेश में समाज की पहचान लोधा नाम से है।

महासभा ने मांग की कि सरकारी अभिलेखों में जाति का नाम संशोधित कर केवल लोधा दर्ज किया जाए और लोधा शब्द को कोष्ठक में नहीं लिखा जाए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नाम में अंतर होने के कारण समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने, शैक्षणिक प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अखिल भारतीय लोधा महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष किशनलाल लोधा ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समाजहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने जयपुर में आयोजित कार्यक्रम का निमंत्रण भी स्वीकार किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष का समाज के हितों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशाध्यक्ष किशनलाल लोधा, राष्ट्रीय महामंत्री अजय लोधा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवलाल लोधा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भंवरलाल लोधा सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE