चित्तौड़गढ़। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के PSARA एक्ट 2005 के तहत एवं जिला रोजगार कार्यालय चित्तौड़गढ़ के सहयोग से GDX सिक्योरिटी ग्रुप नोएडा द्वारा जिले में 300 पदों पर भर्ती के लिए कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
इस भर्ती अभियान में सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर और ड्रोन पायलट के पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें 250 सुरक्षा जवान, 30 सुपरवाइजर और 20 ड्रोन पायलट के पद शामिल हैं। भर्ती कैंप का आयोजन 31 जुलाई तक जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 20 जुलाई को पंचायत समिति बेगूं में आयोजित भर्ती कैंप में 20 युवाओं ने भाग लिया, जिसमें निर्धारित मापदंड पूरा करने वाले 12 युवाओं का सुरक्षा जवान पद पर चयन किया गया।
भर्ती कैंप का आगामी कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
21 जुलाई को पंचायत समिति भदेसर, 22 जुलाई को डूंगला, 23 जुलाई को भोपालसागर, 24 जुलाई को निम्बाहेड़ा, 27 जुलाई को कपासन, 28 जुलाई को गंगरार, 29 जुलाई को राशमी, 30 जुलाई को बड़ी सादड़ी और 31 जुलाई को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भर्ती कैंप आयोजित होगा।
योग्यता एवं मापदंड:
सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 52 से 96 किलो होना चाहिए।
वहीं सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक के साथ कंप्यूटर ज्ञान जरूरी है। इसके लिए आयु सीमा 22 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर और वजन 55 से 96 किलो निर्धारित किया गया है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। चयनित उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है। इस भर्ती में अन्य जिलों के युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी राजेंद्र कुमार सरगरा से मोबाइल नंबर 9289153551 और 9799414022 पर संपर्क किया जा सकता है।