BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2026, 3:19 pm
BIG REPORT : जनसुनवाई में नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त संदेश- शिकायतों के निराकरण में नहीं होगी लापरवाही, 117 आवेदकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 117 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बीएस कलेश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में धोकलखेड़ा निवासी कवरलाल ने शॉर्ट सर्किट से लगी आग से फसल को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने, नयागांव के सत्तू धाकड़ ने गौचर भूमि एवं नाले पर हुए अतिक्रमण को हटवाने, हरकियाखाल के गजेंद्र कुमार ने निजी भूमि पर जबरन रास्ता निकालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा दुधलाई की रुकमणबाई ने अपनी भूमि पर कब्जा एवं विवाद उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।

इसी प्रकार आरबीएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, नीमच के छात्र पुष्कर अहिरवार ने लंबित छात्रवृत्ति स्वीकृत कराने, बघाना के यूनुस कुरैशी ने पुत्र द्वारा प्रताड़ित कर घर से निकालने के मामले में कार्रवाई करने तथा कंजार्डा की अन्नुबाई ने अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

बरथून के अनिरुद्ध बैरागी ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर मंदिर भूमि पर पुनः अतिक्रमण किए जाने, देवरी पड़दा के प्रहलाद सिंह बंजारा ने सरपंच पुत्र के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा स्कीम क्रमांक-9 निवासी मीना सोलंकी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

इसके अतिरिक्त आंत्री बुजुर्ग के ओमप्रकाश, हरकियाखाल के गजेंद्र कुमावत, जाट के मोहम्मद मुबारिक, नीमच केंट के ख्यालीराम, नीमच सिटी के दिलीप कुमार, नयागांव के दिनेश एवं राजू धाकड़, नीमच के अनुराग जोशी, कुकड़ेश्वर की ललिता तंबोली, कंजार्डा के मदनलाल सहित अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सभी प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE