BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2026, 3:30 pm
KHABAR : खेल मैदान बचाने मैदान में उतरे खिलाड़ी, सीएम राइज विद्यालय निर्माण का किया विरोध, खिलाड़ियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने मंगलवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-2 के खेल मैदान पर प्रस्तावित सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय भवन के निर्माण का विरोध जताया। उनका कहना है कि यदि मैदान पर विद्यालय भवन का निर्माण किया गया तो शहर के खिलाड़ियों के सामने नियमित अभ्यास के लिए गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।

ज्ञापन में बताया गया कि नीमच में खेल गतिविधियों के लिए वर्तमान में दशहरा मैदान एवं क्रमांक-2 खेल मैदान ही प्रमुख रूप से उपलब्ध हैं। क्रमांक-2 मैदान पर प्रतिदिन सुबह-शाम बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा एवं नागरिक दौड़, फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल गतिविधियों तथा व्यायाम में भाग लेते हैं। ऐसे में मैदान पर निर्माण कार्य होने से वर्षों से संचालित खेल गतिविधियां प्रभावित होंगी और सैकड़ों खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास बाधित हो जाएगा।

खेल प्रेमियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि नीमच लंबे समय से खेल प्रतिभाओं की भूमि रहा है और यहां से अनेक खिलाड़ियों ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। शहर में पहले से ही खेल मैदानों का अभाव है, इसलिए उपलब्ध खेल मैदानों का संरक्षण समय की आवश्यकता है।

उन्होंने सुझाव दिया कि शहर में उपलब्ध अन्य शासकीय भूमि पर सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय का निर्माण कराया जाए, ताकि शिक्षा और खेल- दोनों के हित सुरक्षित रह सकें। खिलाड़ियों ने कलेक्टर से क्रमांक-2 खेल मैदान को सुरक्षित रखते हुए विद्यालय निर्माण के लिए वैकल्पिक स्थान का चयन करने की मांग की है।

खिलाड़ियों का कहना है कि खेल मैदान केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के शारीरिक, मानसिक एवं खेल विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मैदान सुरक्षित रहेगा तो युवाओं को खेल एवं फिटनेस के बेहतर अवसर निरंतर उपलब्ध होते रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE