BREAKING NEWS
KHABAR : पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, कल.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में नशे पर बड़ा प्रहार, ईको कार.. <<     NEWS : 551 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : मोरवन से 16 जुलाई से लापता भेरूलाल का नहीं.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 55 आवेदकों की सुनी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में जिला पंचायत.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भीम आर्मी का 11वां स्थापना.. <<     KHABAR : सिंगोली में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व.. <<     KHABAR : सिंगोली में गूंजेंगे राम के भजन,.. <<     KHABAR : नामांतरण के बाद भुगतान से इनकार, किसान.. <<     KHABAR : मिशन न्यू इंडिया ने भाजपा जैसलमेर.. <<     KHABAR : लेवड़ा-धनेरियाकला गांव के खेल मैदान पर.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा महोत्सव में बच्चों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2026, 5:51 pm
KHABAR : गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा महोत्सव में बच्चों ने किया योगाभ्यास, वक्ताओं ने बताया गुरु के महत्व का संदेश, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास, प्रेरक उद्बोधन और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से गुरु की महिमा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम संयोजक रोहित मांदले ने मुख्य अतिथि अजय तिवारी, बद्रीलाल मेनारिया एवं पंकज पोरवाल का स्वागत किया। इसके बाद श्री मांदले ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर अनिल शर्मा ने गीत की प्रस्तुति दी। वहीं पीटीआई दिनेश चंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने योगाभ्यास का शानदार प्रदर्शन किया। श्री धाकड़ ने योग के महत्व और विभिन्न योगासनों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवन के लिए योग को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के दौरान पंकज पोरवाल ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विभिन्न कहानियों के माध्यम से गुरु की महिमा का वर्णन किया। मुख्य वक्ता अजय तिवारी ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अहंकार मुक्त जीवन जीने का संदेश दिया।

दोनों वक्ताओं ने अपने विचारों से उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन घनश्याम शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन बद्रीलाल मेनारिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE