BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2026, 6:36 pm
KHABAR : मिशन न्यू इंडिया ने भाजपा जैसलमेर जिलाध्यक्ष दलपत सिंह हीगड़ा का किया सम्मान, नीमच में पहनाया केसरिया दुपट्टा और माला, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। मिशन न्यू इंडिया की ओर से भारतीय जनता पार्टी जैसलमेर राजस्थान के जिला अध्यक्ष दलपत सिंह हीगड़ा का नीमच में सम्मान किया गया। उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जाते समय नीमच-मनासा मार्ग पर मिशन न्यू इंडिया के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर सम्मान किया।

मिशन न्यू इंडिया के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार के नेतृत्व में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत सिंह हीगड़ा को सनातन धर्म के प्रतीक केसरिया दुपट्टे और मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आगामी चुनावों में भाजपा की सफलता की कामना की गई।

इस अवसर पर मिशन न्यू इंडिया के पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत सिंह हीगड़ा द्वारा संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मिशन न्यू इंडिया मध्यप्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार, प्रदेश सचिव दुर्गाशंकर दंशाणा, प्रदेश मंत्री दिलीप लालवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव एवं जिला सहसचिव मुकेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE