नीमच। जिले के जमुनिया खुर्द निवासी राधेश्याम मेघवाल ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कृषि भूमि बिक्री के बाद बकाया 2.50 लाख रुपये नहीं देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
शिकायत में राधेश्याम ने बताया कि भूमि बिक्री के बाद खरीदार पक्ष ने नामांतरण करवाकर कब्जा ले लिया तथा शेष राशि बाद में देने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि अब संबंधित पक्ष द्वारा भुगतान करने से इनकार किया जा रहा है।
फरियादी का आरोप है कि बकाया राशि मांगने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई और ट्रैक्टर से कुचलने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा बकाया राशि दिलाने की मांग की है।