BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2026, 7:24 pm
KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 55 आवेदकों की सुनी समस्याएं, एसपी ने अधिकारियों को दिए त्वरित एवं विधिसंगत कार्रवाई के निर्देश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जिला पुलिस कंट्रोल रूम, मंदसौर में मंगलवार को जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें स्वयं सुनकर उनके शीघ्र एवं विधिसंगत निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कुल 55 आवेदकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टीएस. बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीराम सनेही मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति सहित थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर शिवांशु मालवीय एवं थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह राठौर उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने संबंधित अनुभागों से जुड़े आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई के लिए थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE