नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित की जाएगी।
बैठक में योजना के क्रियान्वयन एवं टास्क फोर्स से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा बैठक से संबंधित सभी अधिकारियों एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।