चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ मानसिंह चूंडावत के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगिता पारीक ने ज्ञानदीप केयर होम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने रसोईघर, स्नानागार एवं शयन कक्ष सहित केयर होम की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध भोजन, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को दी जाने वाली दवाइयों एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की भी जांच की गई।
केयर होम के अधीक्षक शंकरलाल रावल ने बताया कि संस्थान में वर्तमान में 20 बच्चे निवासरत हैं, जो निरीक्षण के समय उपस्थित थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष शंकरलाल रावल, प्रभारी धर्मचंद सुवालका, सचिव सायर सुवालका, केयर टेकर कोमल गहलोत सहित ज्ञानदीप केयर होम के कर्मचारी उपस्थित रहे।