BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2026, 2:45 pm
KHABAR : राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में खरगोन युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार रात युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह प्रदर्शन छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भी किया गया है। शहर के श्रीकृष्ण टॉकीज तिराहे पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है और विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। युवा कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और छात्रों के भविष्य के मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय करे और समस्याओं का शीघ्र समाधान करे।

युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं की मांगों को अनसुना किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताते हुए शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांग उठाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE