मंदसौर। अफीम किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में किसानों ने मंदसौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बैठक आयोजित की। बैठक के बाद किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल को ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से अफीम खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान, किसानों के हित में आवश्यक निर्णय लेने और लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान किसानों ने कहा कि अफीम उत्पादन से जुड़े किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनका समाधान प्रशासन और सरकार स्तर पर किया जाना आवश्यक है।
किसानों ने मांगों के निराकरण के लिए शासन स्तर पर उचित पहल करने की मांग की। तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल ने किसानों से ज्ञापन प्राप्त कर उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अफीम किसान मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आगे भी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।