BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2026, 4:05 pm
NEWS : आबू दिलवाड़ा जैन तीर्थ के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर महोत्सव की तैयारी शुरू, सुनील सिंघी बने राष्ट्रीय संयोजक, पढे़ खबर

Share On:-

माउंट आबू। विश्व प्रसिद्ध आबू दिलवाड़ा जैन महातीर्थ के 2031 में एक हजार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित सहस्राब्दी महा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए दिलवाड़ा ट्रस्ट मंडल ने राष्ट्रीय स्तर पर सहस्राब्दी महा महोत्सव समिति का गठन किया है।

ट्रस्ट के प्रस्ताव को श्री जैन संघ सिरोही के मुख्य टीलायत दीपक चौधरी एवं संघ की स्वीकृति मिलने के बाद भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं दिलवाड़ा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुनील सिंघी को समिति का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

समिति के गठन का उद्देश्य वर्ष 2031 में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक सहस्राब्दी महोत्सव को भव्य एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करना है। आयोजन जैन आचार्य भगवंतों के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

महोत्सव की तैयारियों के तहत दिलवाड़ा तीर्थ के समग्र विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें तीर्थ क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, नई धर्मशालाओं, उपाश्रयों, भोजनशालाओं तथा अत्याधुनिक प्रवेश द्वार के निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल होंगे। यह मास्टर प्लान भारत सरकार और राज्य सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा।

सिरोही जिले के मूल निवासी सुनील सिंघी लंबे समय से दिलवाड़ा ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं। वे राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने के बाद उन्होंने सिरोही स्थित हीरासूरी उपाश्रय में चातुर्मास कर रहे आचार्य भगवंत जगचंद्रसूरीश्वर जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सहस्राब्दी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मार्गदर्शन का अनुरोध किया।

सुनील सिंघी ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2031 में आयोजित होने वाला यह सहस्राब्दी महोत्सव जैन समाज के इतिहास का अभूतपूर्व और यादगार आयोजन होगा, जो देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और गौरव का केंद्र बनेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE