BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2026, 5:22 pm
KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की पहल, नीमच में पशुपालकों के द्वार पहुंची शासन की टीम, पशुपालकों को मिल रही वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पशुपालकों की आय में वृद्धि एवं दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण के तहत जिले में व्यापक स्तर पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में 13 जुलाई 2026 से संचालित इस अभियान के माध्यम से पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन एवं आधुनिक डेयरी प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है।

जिले में 3 से 4 गोवंश अथवा भैंसवंशीय पशुधन रखने वाले 10,084 पशुपालकों को चिन्हित किया गया है। विभाग के प्रशिक्षित सर्वेयर एवं मैत्रीकर्ता निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रत्येक पशुपालक के घर पहुंचकर पशु नस्ल सुधार, पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन एवं वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। साथ ही शासन के श्गोरस एपश् एवं पशुपालन संबंधी उपयोगी डिजिटल सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

अभियान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय जिला नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश शर्मा ने जिले के विभिन्न विकासखंडों का भ्रमण कर गृहभेंट गतिविधियों का सत्यापन किया तथा अभियान की प्रगति का जायजा लिया।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अनुसार 20 जुलाई 2026 तक जिले के 8,160 पशुपालकों के यहां गृहभेंट कर निर्धारित गतिविधियां पूर्ण की जा चुकी हैं। अभियान की सतत निगरानी जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE