नीमच। जिले में जारी मानसून सत्र के दौरान 1 जून 2026 से 22 जुलाई 2026 की सुबह 8 बजे तक औसतन 260.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच तहसील में सर्वाधिक 334 मिमी, जावद में 241 मिमी, सिंगोली में 243 मिमी तथा मनासा में 224 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं बीते 24 घंटों में जिले में औसत 2.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जिसमें नीमच में 1 मिमी, जावद में 2 मिमी, मनासा में 4 मिमी तथा सिंगोली में 2.1 मिमी वर्षा हुई। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 449.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।