BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2026, 7:26 pm
BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर विकास के नए प्रस्तावों पर लगी मुहर, नगर परिषद पिपलिया मंडी की साधारण परिषद बैठक सर्वसम्मति से संपन्न, सभी 15 वार्डों में होंगे विकास कार्य, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामंडी। नगर परिषद पिपलियामंडी की साधारण परिषद बैठक बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगरहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। करीब 150 नामांतरण प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई, वहीं नगर के सभी 15 वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए नई डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा राजीव गांधी उद्यान से अयोध्या बस्ती तक डबल रोड निर्माण, सब्जी मंडी के सुव्यवस्थित विकास एवं स्वच्छता प्रबंधन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक की शुरुआत परिषद की दिवंगत सदस्य विष्णुबाला कन्हैयालाल कराड़ा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात मध्यप्रदेश शासन द्वारा मनोनीत नवीन पार्षदों का परिषद सदस्यों द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया ने कहा कि परिषद नगर के विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करती रहेगी।

बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही नगर के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से सड़क, नाली, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए नई परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

नगर की सब्जी मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने, व्यापारियों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए भी परिषद ने आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने पर सहमति व्यक्त की। राजीव गांधी उद्यान से अयोध्या बस्ती तक डबल रोड निर्माण को भी प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान नागरिकों से जुड़े लगभग 150 नामांतरण प्रकरणों पर विस्तार से विचार-विमर्श कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे लंबे समय से लंबित मामलों के निराकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ और संबंधित नागरिकों को राहत मिलेगी।

बैठक के पश्चात मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शहरी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। कार्यशाला में नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, नागरिक सहभागिता एवं जनजागरूकता अभियान को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित नगर के निर्माण में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बैठक एवं कार्यशाला में नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, सभापति श्रवण चौहान, ललित कसेरा, वंदना कमल तिवारी, संगीता संजय धनोतिया, बलराम सोलंकी, संतोष गोवर्धननाथ योगी, धापूबाई अशोक कोहली, सरफराज मेव, माया भूपेंद्र महावर, बाबू मंसूरी, चेतन मुकेश निडर, विधायक प्रतिनिधि लोकेश कराड़ा, वरिष्ठ पार्षद रूपचंद होतवानी, ललित बंबोरिया, मुक्ति मनोहर काबरा, हेमंत पाटीदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सेन, इंजीनियर राजेश उपाध्याय, राजस्व प्रभारी महेंद्र सिंह, महावीर जैन सहित नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE