BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2026, 7:59 pm
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि विद्यालय, एसपी राजेश व्यास ने छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाकर विद्यार्थियों ने दिया समाज को संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के तहत नीमच पुलिस लगातार युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने शासकीय सांदीपनि विद्यालय, मनासा पहुंचकर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा उन्हें नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने "No Drugs" की मानव श्रृंखला बनाकर नशे के खिलाफ जनजागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति को केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर बनाता है। यह भय, तनाव और चिंता को जन्म देकर व्यक्ति को धीरे-धीरे अपनी गिरफ्त में ले लेता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें नशा करने के लिए प्रेरित करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही उन्होंने युवाओं को खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शासकीय सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने "No Drugs" की मानव श्रृंखला बनाकर नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों की इस अनूठी पहल ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं प्रेरणादायी बना दिया।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा साबेरा अंसारी, थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी, उप निरीक्षक सपना राठौर, विद्यालय के शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नीमच पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि नशे के विरुद्ध इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता से ही नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE