BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2026, 11:06 am
BIG REPORT : पांच साल बाद जागा रेल मंडल! बघाना और हिंगोरिया रेल ओवरब्रिज के टेंडर जारी, पूर्व विधायक जाजू ने जताई खुशी के साथ चिंता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पूर्व विधायक डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू ने नीमचवासियों को बघाना एवं हिंगोरिया रेल ओवरब्रिज निर्माण के लिए टेंडर जारी होने पर बधाई देते हुए इसे लंबे संघर्ष के बाद मिली महत्वपूर्ण सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि करीब पांच वर्षों के इंतजार के बाद रतलाम रेल मंडल कुंभकर्णी नींद से जागा है और दोनों रेल ओवरब्रिजों के निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।

डॉ. जाजू ने कहा कि बघाना रेल ओवरब्रिज एवं हिंगोरिया रेल ओवरब्रिज के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने रेल मंडल प्रशासन से अपेक्षा जताई कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य प्रारंभ कर उसे समय पर पूरा कराया जाए।

पूर्व विधायक ने बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन परियोजना का उल्लेख करते हुए आशंका भी व्यक्त की कि इन ओवरब्रिजों का हश्र कहीं उस परियोजना जैसा न हो जाए, जिसका शिलान्यास वर्ष 2018 में हुआ था और जिसे वर्ष 2022 तक पूरा किया जाना था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी यह परियोजना पूर्ण रूप से धरातल पर नहीं उतर पाई है।

उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी अपेक्षा की कि वे अब कुंभकर्णी नींद से जागकर रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि दोनों परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी हों। डॉ. जाजू ने कहा कि जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय होना आवश्यक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE