इंदौर। शहर के टंट्या भील चौराहे पर छात्रों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। बड़ी संख्या में छात्र आंदोलन में शामिल हो रहे हैं, जिसके चलते इस स्थान को प्रदर्शनकारियों द्वारा इंदौर का श्जंतर-मंतर कहा जा रहा है। छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार धरने पर डटे हुए हैं।
बीती रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा पार्षद श्री चौकसे धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनका समर्थन किया। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों के समर्थन में पार्टी उनके साथ खड़ी है।
नेताओं ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी छात्रों की मांगों का लगातार समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से छात्रों की समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेने की अपील की।
धरना स्थल पर छात्रों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं और सरकार से सकारात्मक पहल की अपेक्षा रखते हैं।