BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2026, 1:32 pm
NEWS : बीज से बनेगा वृक्ष, वृक्ष से बचेगा भविष्य, एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 10 दिवसीय आवासीय शिविर के समापन पर निकली पर्यावरण चेतना रैली, बीजारोपण कर दिया हरित भारत का संदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एकल अभियान के 10 दिवसीय आवासीय शिविर के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए बीजारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पर्यावरण चेतना रैली निकालकर समाज में प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

जिला संगठन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। अंतिम दिवस पर्यावरण गतिविधि के अंतर्गत शहर में पर्यावरण चेतना रैली निकाली गई, जो चंदनपुर, बहेतियों की गली, वैश्णो टॉकीज एवं बूंदी रोड होते हुए रामद्वारा पहुंची।

बूंदी रोड स्थित रामद्वारा में रामस्नेही संप्रदाय के युवा संत पूज्य संत दिग्विजय राम रामस्नेही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि के सह-प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल तथा एकल अभियान के जिला सचिव ओमप्रकाश लड्ढा के सानिध्य में विभिन्न प्रजातियों के बीजों का मिट्टी के कुल्हड़ों में बीजारोपण किया गया। कार्यकर्ताओं ने इन बीजों के अंकुरण से लेकर वृक्ष बनने तक उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि बीजारोपण के लिए बाजार में अनुपयोगी होकर फेंके गए मिट्टी के कुल्हड़ों का पुनः उपयोग किया गया। श्अपना बीज बैंकश् द्वारा उपलब्ध कराए गए बीजों के माध्यम से बीजारोपण कर वृक्षारोपण की दिशा में एक सार्थक पहल की गई।

अपने उद्बोधन में पूज्य संत दिग्विजय राम ने कहा कि भारतीय संस्कृति प्रकृति पूजक संस्कृति है, जिसमें पंचमहाभूतों को देवतुल्य माना गया है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन, जीव-जंतु और जनकृइन पांचों के संरक्षण के प्रति सजग रहकर ही संतुलित जीवनशैली का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

धर्मपाल गोयल ने ऑनलाइन आयोजित की जा रही पर्यावरण परीक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति इसमें भाग लेकर निःशुल्क प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में ओमप्रकाश लड्ढा ने उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

अंत में गोपाल कृष्ण दाधीच ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित महिपाल सिंह चुंडावत, छोटू सिंह चुंडावत, लीलाशंकर धाकड़, गोपाल कच्छावा, मुरली धाकड़, अनिल धाकड़, बसंत कुमार गोयल, सांवरियालाल पालीवाल, रचना गुर्जर, ज्योति लोहार, नीलू शर्मा, कोमल बेरवा, विष्णु गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE