BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2026, 1:41 pm
KHABAR : सहायक जेल अधीक्षक सुनील मंडलेकर को मिली पदोन्नति, बने जेल उप अधीक्षक, पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने जेल कार्यालय पहुंचकर किया अभिनंदन, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिला जेल शाजापुर में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक सुनील कुमार मंडलेकर को पदोन्नति मिली है। अब वे जेल उप अधीक्षक के पद पर पदस्थ हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जेल विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित जिलेवासियों में हर्ष का माहौल है।

पदोन्नति के अवसर पर शहर के पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने जेल कार्यालय पहुंचकर मंडलेकर का पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान पत्रकार दिलीप सौराष्ट्रीय, सैय्यद आफताब अली एवं समाजसेवी सारिक खान सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मंडलेकर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

बंदियों के सुधार कार्यों के लिए विशेष पहचान-
सुनील कुमार मंडलेकर अपने सेवाकाल के दौरान बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास कार्यों के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पदस्थ रहते हुए बंदियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने, उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए हैं।

उनकी कार्यशैली और सेवा भावना को देखते हुए सहयोगियों एवं समाजजनों ने पदोन्नति को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE