BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2026, 1:53 pm
KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, नीमच जिले के पात्र विद्यार्थी निःशुल्क कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, चयन परीक्षा-2027 के लिए प्रक्रिया जारी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रामपुरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

विद्यालय के प्राचार्य नंदकिशोर पंवार ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए निर्धारित वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs अथवा https://navodaya.gov.in के माध्यम से नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एवं विस्तृत दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नीमच जिले के किसी शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-5 में अध्ययनरत हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य होना आवश्यक है।

प्राचार्य पंवार ने जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से वंचित न रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE