BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2026, 1:57 pm
KHABAR : सीएम राइज स्कूल निर्माण के विरोध में लामबंद हुए खिलाड़ी और नागरिक, खेल मैदान बचाने की उठी मांग, 26 जुलाई को फोर जीरो चौराहे पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी, वैकल्पिक भूमि पर स्कूल निर्माण की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान पर प्रस्तावित सीएम राइज स्कूल (सांदीपनि विद्यालय) निर्माण का विरोध अब आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। गुरुवार को खेल मैदान में आयोजित बैठक में खिलाड़ियों, मॉर्निंग वॉकरों, योग साधकों, विभिन्न खेल संगठनों, समाजसेवियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने एकजुट होकर मैदान को सुरक्षित रखने की मांग उठाई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन द्वारा सीएम राइज स्कूल निर्माण के लिए वैकल्पिक भूमि का चयन नहीं किया गया तो आगामी 26 जुलाई को फोर जीरो चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह खेल मैदान वर्षों से शहर की खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां प्रतिदिन क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों का अभ्यास होता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में युवा सेना, सीआरपीएफ, पुलिस एवं अन्य शासकीय सेवाओं की शारीरिक तैयारियों के लिए भी इस मैदान का उपयोग करते हैं। वहीं शहर के नागरिक नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक, योग एवं व्यायाम के लिए मैदान पर आते हैं।

वक्ताओं ने कहा कि मैदान पर निर्माण कार्य होने से खेल गतिविधियों एवं स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं प्रभावित होंगी। नीमच पैंथर्स क्लब के मनीष वर्मा ने कहा कि खेलप्रेमियों की भावनाओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। संडे क्रिकेट क्लब के सुनील जैन ने मैदान को शहर की खेल विरासत बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता जताई।

बैठक के संयोजक कीर्ति पंचोली ने कहा कि मैदान समाप्त होने से भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवाओं के सामने समस्या खड़ी हो जाएगी। समाजसेवी नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि वे सीएम राइज स्कूल के विरोध में नहीं हैं, बल्कि स्कूल निर्माण के लिए अन्य उपयुक्त भूमि का चयन किया जाना चाहिए, जिससे शिक्षा और खेल दोनों का संतुलन बना रहे।

बैठक में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन से मांग की कि खेल मैदान का वर्तमान स्वरूप सुरक्षित रखा जाए, सीएम राइज स्कूल के लिए वैकल्पिक भूमि चिन्हित की जाए तथा खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों की सुविधाओं को संरक्षित किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE