रायसेन। मध्य प्रदेश में जिंदा इंसान ही नहीं बल्कि अब मुर्दों को भी सुविधाओं के लिए वंचित रहना पड़ता है। 80 साल बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। ऐसा ही कुछ हुआ रायसेन में जहां भारी बारिश के दौरान खुले आसमान के नीचे एक शख्स का तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा।
जनपद पंचायत बाड़ी के ग्राम भीमपुर कंजई के ग्राम भीमपुर का पूरा मामला है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सचिव हिरदेश लोधी और जनपद सीईओ दानिश खान के कारण ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।
ग्रामीण गांव के अरविंद लोधी का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे लेकिन उसी समय तेज बारिश हो गई। जिसके कारण उन्हें तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली पानी सड़क और श्मशान घाट के ऊपर टीन शेड नहीं होने जैसी मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण वंचित है।