BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2026, 3:30 pm
BIG NEWS : एमपी में मेहरबान हुआ मानसून, मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, नीमच पिछले साल की तुलना में पिछड़ा, जिले में अब तक हो चुकी है इतने इंच बारिश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश में तीन मजबूत मौसम प्रणालियों के एक साथ सक्रिय होने से लगातार तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए इंदौर, उज्जैन सहित 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सिवनी में सर्वाधिक 4.9 इंच, जबकि भोपाल और राजगढ़ में 1.6-1.6 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई।

इधर नीमच जिले में भी मानसून सक्रिय बना हुआ है। बुधवार रात जिले में कई स्थानों बारिश हुई। हालांकि गुरूवार को दिनभर धूप खिली। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 23 जुलाई की सुबह 8 बजे तक जिले में औसतन 10.85 इंच वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 18.55 इंच बारिश हुई थी।

वहीं जिले की नीमच तहसील में 14.09 इंच, जावद में 9.72 इंच, सिंगोली में 10.20 इंच तथा मनासा तहसील में 9.37 इंच वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में नीमच तहसीलदार में 17.36 इंच, जावद में 21.26 इंच, सिंगोली में 22.51 इंच तथा मनासा तहसील में 13.07 इंच बारिश दर्ज की गई थी।

बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 0.59 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान नीमच तहसील में 0.94 इंच, जावद में 0.24 इंच, मनासा में 0.55 इंच तथा सिंगोली में 0.63 इंच बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। किसानों और आमजन को मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE