नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक 27 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित की जाएगी।
बैठक में कौशल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही कौशल उन्नयन एवं रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी।
बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।