BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<     BIG NEWS : टीएल में पहुंची शिकायत तो हरकत में आया.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का.. <<     त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<     KHABAR : मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2026, 4:42 pm
KHABAR : पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया नशे के दुष्परिणामों से जागरूक, नशे से दूरी है जरूरी अभियान-2.0 के तहत शासकीय सांदीपनि विद्यालय मनासा में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में 15 से 30 जुलाई 2026 तक संचालित नशे से दूरी है जरूरी अभियान-2.0 के तहत शासकीय सांदीपनि विद्यालय, मनासा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक व्यास ने कहा कि नशा व्यक्ति को केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें किसी भी प्रकार का नशा करने के लिए प्रेरित करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही विद्यार्थियों को खेलकूद एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने "No Drugs" संदेश के साथ मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनासा साबेरा अंसारी, थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी, उप निरीक्षक सपना राठौर, शासकीय सांदीपनि विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नीमच पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस जनजागरूकता अभियान का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता से ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE