BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2026, 4:50 pm
JOB : युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54 युवाओं का प्राथमिक चयन, 136 युवाओं ने कराया पंजीयन, पांच प्रतिष्ठित कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन नीमच, जिला रोजगार कार्यालय एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नीमच के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को श्युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेलाश् आयोजित किया गया। मेले में विक्रम सीमेंट, ओसवाल एथेनॉल एंड सीड्स, अदानी विल्मर, विश्वेश्वर डेनिम तथा सन चेजर सहित पांच प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता करते हुए युवाओं के साक्षात्कार लिए।

रोजगार मेले में जिले के 136 युवाओं ने पंजीयन कराया। विभिन्न कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर 54 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया।

मेले के दौरान जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं एवं करियर मार्गदर्शन की जानकारी भी प्रदान की गई। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना रहा।

रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। जिला प्रशासन ने ऐसे आयोजनों को युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाने की बात कही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE