BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<     BIG NEWS : टीएल में पहुंची शिकायत तो हरकत में आया.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का.. <<     त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<     KHABAR : मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2026, 10:33 am
KHABAR : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का जनजागरण अभियान तेज, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेशव्यापी नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच जिले में पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 15 से 30 जुलाई तक चल रहे इस अभियान के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, नीमच कैंट में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्त जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। यातायात थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक सोनू बड़गुर्जर सहित विद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इसी क्रम में 22 एवं 23 जुलाई को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना नीमच कैंट क्षेत्र में बस स्टैंड, सब्जी मंडी एवं जिला चिकित्सालय, थाना जावद में बस स्टैंड, थाना सिंगोली अंतर्गत ग्राम रूपपुरिया तथा थाना कुकड़ेश्वर अंतर्गत ग्राम सांकरिया खेड़ी में ग्राम चौपालों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। उपस्थित लोगों को स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।

नीमच पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें और स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। जनसहभागिता ही इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE