BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2026, 11:00 am
KHABAR : स्वच्छता पर सख्त हुई नपा, सड़क पर गंदगी फैलाने वाले 10 व्यापारियों पर चालानी कार्रवाई, 2 हजार जुर्माना वसूला, स्वच्छता बनाए रखने की आमजन से अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सड़क पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के निर्देश पर गुरुवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर 10 व्यापारियों के चालान बनाए गए तथा उनसे कुल 2 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इससे पूर्व बुधवार को फ्रूट मार्केट सहित अन्य क्षेत्रों में सड़क पर गंदगी फैलाने वाले 15 व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। गुरुवार को प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक भारतसिंह भारद्वाज, भेरूलाल अहीर, गोपाल नरवाले एवं दीपक सरसवाल सहित नगर पालिका की टीम ने अंबेडकर रोड, शिवाजी सर्कल, एसपी कार्यालय के सामने तथा जिला चिकित्सालय क्षेत्र में निरीक्षण कर सड़क पर कचरा फैलाने वाले व्यापारियों के चालान बनाए।

प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नीमच को बेहतर स्थान दिलाने और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल नगर पालिका की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। उन्होंने व्यापारियों एवं दुकानदारों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर डस्टबिन अवश्य रखें तथा कचरे को सड़क या नालियों में फेंकने के बजाय कचरा वाहन अथवा निर्धारित स्थान पर ही डालें।

उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही नीमच को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर बनाया जा सकता है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी चालानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE