BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2026, 11:22 am
KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने 3 गायों को कुचला, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। ग्राम आलुखेड़ी के पास देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर मौजूद तीन गायों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध स्वरूप सड़क पर जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने दुर्घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस मार्ग पर तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी समाधान किया जाए। उनका कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक प्रभावी कदम नहीं उठा सका है।

घटना की सूचना मिलते ही तराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी बनी रही।

फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रदर्शनकारी उचित कार्रवाई, अज्ञात वाहन चालक की पहचान और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस व्यवस्था किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE