नीमच। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित श्नशे से दूरी है जरूरी 2.0श् अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शासकीय हाई स्कूल हांसपुर में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा जिला पंचायत सीईओ एवं रेडक्रॉस प्रशासक अमन वैष्णव एवं डिप्टी कलेक्टर सहायक प्रशासक श्रुति भायडिया के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग एवं रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र, नीमच द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक जीवन तिवारी ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के उपाय बताए। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य लतीफ अहमद मंसूरी ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक गणेश जैन ने किया। इस दौरान शिक्षक रामगोपाल मालवीय, गोपीलाल दायमा, प्रीति जैन एवं गोपालदास बैरागी सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।