BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2026, 5:09 pm
KHABAR : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश, योजनाओं से कोई न रहे वंचित, बीमा और स्वरोजगार योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर कलेक्टर का जोर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति (डीएलसीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न स्वरोजगार एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले का कोई भी पात्र हितग्राही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बीमा लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

कलेक्टर चंद्रा ने विभागीय अधिकारियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत आवेदन भरवाकर तत्काल बैंकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग और बैंक आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई-2.0), मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्वरोजगार योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन), कामधेनु योजना सहित उद्योग, उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने इसी माह लंबित प्रकरणों में स्वीकृति जारी कर ऋण वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पोर्टल संबंधी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए एनयूएलएम के सिटी मैनेजर प्रवीण आर्य को आवश्यक निर्देश दिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 जुलाई 2026 तक सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण कर पात्र किसानों का फसल बीमा पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने स्वरोजगार योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप 31 जनवरी 2027 तक शत-प्रतिशत ऋण स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आईसीआईआईसीआई बैंक द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के एक भी प्रकरण का निराकरण नहीं किया गया है तथा बैंक के जिला समन्वयक बिना पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहे। इस पर कलेक्टर ने संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, सांसद प्रतिनिधि पवन कुमार दुबे, नाबार्ड प्रतिनिधि योगेंद्र सैनी, अग्रणी जिला प्रबंधक शितांशु शेखर, परियोजना अधिकारी डूडा चंद्रसिंह धार्वे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं बैंक शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE