BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2026, 5:46 pm
NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर बना आमजन के लिए राहत का केंद्र, वर्षों पुराने भूमि बंटवारा प्रकरण का हुआ निराकरण, पट्टे वितरण से लेकर आवास योजना की किश्तें हुईं जारी, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

धमोतर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रतापगढ़ जिले में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत टीला एवं ग्यासपुर में आयोजित शिविरों में राजस्व प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करते हुए आवासीय पट्टों का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्तों का भुगतान तथा विभिन्न प्रमाण-पत्र जारी किए गए।

ग्राम पंचायत टीला (पंचायत समिति धमोतर) में आयोजित शिविर के दौरान दो पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टे प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक हितग्राही को प्रथम किश्त, छह हितग्राहियों को द्वितीय किश्त तथा 12 हितग्राहियों को तृतीय किश्त जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके अलावा 10 लाभार्थियों को वीबी रामजी योजना के तहत जॉब कार्ड तथा दो जन्म प्रमाण-पत्र जारी किए गए। विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया, जिस पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्राम पंचायत ग्यासपुर में आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में वंचित पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान पिता की मृत्यु के उपरांत विरासत नामांतरण के एक प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। वहीं, दो भाइयों के मध्य वर्षों से लंबित भूमि बंटवारा प्रकरण का भी राजस्व अधिकारियों द्वारा मौके पर सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।

शिविर में उपखंड अधिकारी अश्विन मालु, विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, नायब तहसीलदार संदीप मेघवाल, गिरदावर सुल्तान सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अंजु कुमावत, पटवारी अभिषेक कुमावत, प्रशासक जोमली बाई मीणा, महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर दीपशिखा बिलावल, वरिष्ठ सहायक शांतिलाल मीणा एवं कनिष्ठ सहायक खेमराज मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी एवं समस्त कार्मिकों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश भी दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE