BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2026, 3:14 pm
BIG NEWS : 5 मिनट में क्रेटा गायब, खाकी ने किया सेंसर हैक कर कार उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 350 सीसीटीवी फुटेज के दम पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 वारदातों का खुलासा, दो आरोपी चढ़े हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) एवं कोतवाली थाना पुलिस ने महज पांच मिनट में सेंसर हैक कर क्रेटा कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करीब 20 लाख रुपये मूल्य की चोरी की गई क्रेटा कार बरामद की है। पुलिस ने चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी मोसिन उर्फ सोनू द्वारा अपने साथियों के साथ राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से छह क्रेटा कार चोरी करने का खुलासा हुआ है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 11 जुलाई 2026 को सुभाष नगर, चित्तौड़गढ़ निवासी रोकेश माहेश्वरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके निवास के बाहर खड़ी करीब 20 लाख रुपये कीमत की क्रेटा टॉप मॉडल कार को अज्ञात बदमाश सेंसर के माध्यम से डुप्लीकेट चाबी बनाकर एवं जीपीएस हैक कर महज पांच मिनट में चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने घटना स्थल से लेकर बांसवाड़ा, इंदौर, अहमदाबाद और महाराष्ट्र तक लगे 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए चोरी की गई कार खरीदने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी मोसिन अपने साथियों के साथ क्रेटा कार चोरी कर उन्हें रास्ते में सरफराज एवं दीपक को बेच देता था और इसके बाद अगली वारदात को अंजाम देने के लिए दूसरे शहर रवाना हो जाता था।

अनुसंधान के दौरान सामने आया कि मोसिन और उसके साथियों ने चित्तौड़गढ़, कोटा, टोंक, उज्जैन और देवास सहित विभिन्न स्थानों से छह क्रेटा कार चोरी की थीं। इनमें से तीन चोरी की कारें अहमदाबाद निवासी सरफराज और दीपक को बेची गई थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चित्तौड़गढ़ से चोरी हुई क्रेटा कार को इंदौर से बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी-
- सरफराज पुत्र सरदार शेख, निवासी मुस्लिम सोसायटी, दाणी लिमडा, अहमदाबाद (गुजरात)
- दीपक पुत्र अमित कुमार खत्री, निवासी महासुख नगर, कृष्णा नगर, अहमदाबाद (गुजरात)

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में चोरी के अन्य वाहनों एवं वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। मामले में मुख्य आरोपी मोसिन उर्फ सोनू एवं उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

कार्रवाई करने वाली टीम-
कोतवाली थाना चित्तौड़गढ़ के थानाधिकारी रजनीश कुमार, एएसआई नवरंग, राजकुमार (साइबर सेल), कांस्टेबल कन्हैयालाल एवं संजय सहित जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) के कांस्टेबल रामावतार (साइबर सेल), सुनील कुमार, दुर्गेश, हेमराज, प्रहलाद, पदम कुमार, जोगेंद्र एवं मनीष कुमार (साइबर सेल) ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE