चित्तौड़गढ़। जिला रोजगार कार्यालय, चित्तौड़गढ़ के सहयोग तथा भारत सरकार के PASARA Act-2005 के तहत देश की प्रतिष्ठित GDX सिक्योरिटी ग्रुप, नोएडा द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 300 पदों पर चयन किया जाएगा, जिनमें 250 सुरक्षा जवान, 30 सुपरवाइजर तथा 20 ड्रोन पायलट के पद शामिल हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती अभियान के प्रथम चरण में सोमवार को पंचायत समिति कपासन में आयोजित भर्ती शिविर में 20 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से निर्धारित मापदंडों के आधार पर भर्ती अधिकारी राजेन्द्र कुमार सरगरा द्वारा 12 युवाओं का चयन किया गया।
उन्होंने बताया कि आगामी भर्ती शिविर 28 जुलाई को पंचायत समिति गंगरार, 29 जुलाई को पंचायत समिति राशमी, 30 जुलाई को पंचायत समिति बड़ीसादड़ी तथा 31 जुलाई को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ में आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होंगे।
निर्धारित योग्यता एवं मापदंड-
सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 52 से 96 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
सुपरवाइजर पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक एवं कंप्यूटर ज्ञान होना आवश्यक है। इसके लिए आयु सीमा 22 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 96 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो लाना अनिवार्य होगा। चयनित अभ्यर्थियों से 250 रुपये पंजीयन शुल्क लिया जाएगा। अन्य जिलों के पात्र युवा भी भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
भर्ती अभियान के संबंध में अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी राजेन्द्र कुमार सरगरा से मोबाइल नंबर 9289153551 एवं 9799414022 पर संपर्क किया जा सकता है।