BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 11:13 am
KHABAR : दतिया में सीएम मोहन यादव का मेगा शक्ति प्रदर्शन, रोड शो के बाद रोजगार का बड़ा वादा, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दतिया दौरा भाजपा के लिए शक्ति प्रदर्शन का बड़ा मंच साबित हुआ। उपचुनाव के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने कुशवाहा समाज सम्मेलन, भव्य रोड शो और विशाल आमसभा के जरिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत टेऊराम धर्मशाला में आयोजित कुशवाहा समाज सम्मेलन से की। उन्होंने समाज के लोगों से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को समर्थन देने की अपील करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का उल्लेख किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से निकला। दूधिया रोशनी और भाजपा समर्थकों के उत्साह के बीच निकले इस रोड शो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। पूरे शहर में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश साफ दिखाई दी।

रोड शो के बाद पीतांबरा मंदिर के मुख्य द्वार के सामने आयोजित विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस छोड़कर आए राजू दांगी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि दतिया को जल्द ही एक बड़ा औद्योगिक कारखाना मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की।

इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE