BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 11:16 am
KHABAR : गैस कटर गैंग का पर्दाफाश, ज्वेलर्स की दुकान में चोरी से पहले दो बदमाश गिरफ्तार, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की बैराड़ पुलिस ने गैस कटर से ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त टाटा नेक्सॉन कार, 315 बोर का एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि प्रिंस ज्वेलर्स के संचालक जगदीश प्रसाद गुप्ता ने 22 जुलाई को चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बदमाश गैस कटर से दुकान का ताला काटकर चोरी की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश गैस कटर से ताला काटते नजर आए, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य कार से पहाड़गढ़ की ओर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने सहसराम-पहाड़गढ़ मार्ग पर घेराबंदी कर टाटा नेक्सॉन कार को रोका। कार में सवार सौरभ कुशवाह निवासी भूराडाढ़ा (जिला मुरैना) और आकाश रावत निवासी भूपतपुरा (जौरा) को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान सौरभ के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में सौरभ ने बताया कि उसका जीजा रिंकू उर्फ योगेश कुशवाह गिरोह का सरगना है। उसने राकेश कुशवाह, देवेंद्र उर्फ देवू उर्फ चुटिया सविता और आकाश रावत के साथ मिलकर बैराड़ की सराफा दुकानों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। योजना के तहत रिंकू गैस कटर लेकर आया था, जबकि सौरभ और देवू हथियार लेकर पहुंचे थे। वारदात के दौरान आकाश नशे की हालत में कार में ही सो गया था। इसी बीच पुलिस के पहुंचने की भनक लगने पर सभी आरोपी चोरी किए बिना ही फरार हो गए।

आरोपी सौरभ ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि वह और रिंकू पहले धौलपुर, भिंड और आगरा में चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के सरगना रिंकू पर विभिन्न जिलों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार, देशी कट्टा और कारतूस जब्त कर लिए हैं तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE