BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 2:43 pm
KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश की खुली अनदेखी, सिंगरौली में चौक-चौराहों पर नेताओं और संगठनों के अवैध होर्डिंग्स-बैनरों की भरमार, क्या नियम सिर्फ आम जनता के लिए, पढे़ खबर

Share On:-

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर नेताओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न कार्यक्रमों के बड़े-बड़े होर्डिंग, बैनर और पोस्टर खुलेआम लगे हुए हैं। इनमें से कई सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति लगाए गए प्रतीत होते हैं।


अवैध होर्डिंग्स और बैनरों को लेकर न्यायालय और प्रशासन समय-समय पर सख्त निर्देश जारी करते रहे हैं। हाई कोर्ट भी सार्वजनिक स्थानों से ऐसे अवैध पोस्टर और होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दे चुका है। लेकिन सिंगरौली में इन आदेशों का कितना पालन हो रहा है, इसकी तस्वीरें खुद सवाल खड़े कर रही हैं।


हैरानी की बात यह है कि ये होर्डिंग्स जिला मुख्यालय के व्यस्त मार्गों पर लगे हैं, जहां से रोज़ाना जिला प्रशासन, नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी गुजरते हैं। इसके बावजूद इन्हें हटाने की कोई प्रभावी कार्रवाई अब तक दिखाई नहीं दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई होर्डिंग्स केवल किसी मंत्री या बड़े अतिथि के स्वागत के लिए लगाए जाते हैं।


कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी ये लंबे समय तक सार्वजनिक स्थानों पर बने रहते हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि इन पर खर्च होने वाला धन आखिर किसके हित में खर्च हो रहा है और इसकी जवाबदेही कौन तय करेगा? अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद सिंगरौली जिला प्रशासन अवैध होर्डिंग्स और बैनरों के खिलाफ अभियान चलाएगा या फिर आदेश सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित रह जाएंगे?

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE