माउंट आबू l नारी उत्कर्ष संस्था द्वारा राजकीय बालिका महाविद्यालय में छात्राओं के लिए नेल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक पूनम त्रिवेदी ने छात्राओं को नेल आर्ट की विभिन्न तकनीकों और आधुनिक डिजाइनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का कौशल सीखकर छात्राएं भविष्य में स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकती हैं।
संस्था अध्यक्ष विराज देसाई ने कहा कि नारी उत्कर्ष संस्था का उद्देश्य छात्राओं को कम उम्र से ही ऐसे व्यावसायिक कौशल से जोड़ना है, जिससे वे पढ़ाई के साथ अपने हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम में संस्था की सचिव विभा श्रोत्रिय, सीधी बंसल, सरोज बंसल, मंजू अग्रवाल, सुरेखा एरन तथा महाविद्यालय की अध्यापिका सरिता सांखला सहित अन्य सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।