बुरहानपुर। वनमंडल के वनमंडलाधिकारी (सामान्य) विद्याभूषण सिंह ने वनरक्षक रविराज रावत को अंतिम सूचना पत्र जारी किया है। उन पर लंबे समय से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का आरोप है।
वन विभाग के अनुसार, रविराज रावत 30 नवंबर 2024 से बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के लगातार ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। विभाग ने इससे पहले भी पंजीकृत डाक के माध्यम से कई बार उन्हें कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश भेजे थे, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
सात दिन के भीतर देना होगा जवाब
वनमंडलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सूचना पत्र जारी होने की तारीख से सात दिन के भीतर रविराज रावत कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण दें।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय में वे उपस्थित नहीं होते हैं, तो इसे शासकीय सेवा का त्याग माना जाएगा। इसके बाद मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।