BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 3:18 pm
KHABAR : उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं ने समस्याओं के निराकरण और कमीशन वृद्धि की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जिले के उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान, कमीशन में वृद्धि और कटौती की गई राशि वापस दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान कमीशन से दुकान का संचालन, किराया, बिजली, इंटरनेट सहित अन्य खर्चों का वहन करना मुश्किल हो गया है।


विक्रेताओं ने कमीशन बढ़ाकर ₹25,000 प्रतिमाह करने, कमीशन भुगतान की निश्चित तिथि तय करने, स्थायी दुकान भवन उपलब्ध कराने, वेयरहाउस की जांच, ऑनलाइन सर्वर संबंधी समस्याओं का समाधान, सामाजिक सुरक्षा एवं बीमा सुविधा देने तथा सहायक के लिए ₹3,000 प्रतिमाह भत्ता देने की मांग की। साथ ही वेयरहाउस से आने वाले खाद्यान्न में कमी और नमी की समस्या का भी समाधान करने की मांग रखी।


विक्रेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 1 अगस्त से जिले की स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित राशन दुकानों को बंद कर हड़ताल की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE