मंदसौर। प्रदेशव्यापी नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत अफजलपुर थाना पुलिस द्वारा धार्मिक स्थल अंबाजी धाम, नीपानिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
पुलिस ने आमजन से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।