BREAKING NEWS
KHABAR : सुनेरा पुलिस का त्वरित एक्शन, चोरी के.. <<     KHABAR : 31 जुलाई तक लें कॉलेज में प्रवेश, उच्च.. <<     दूध में मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मनासा तहसील का ग्राम उचेड़ और किसान का खेत,.. <<     खरगोन: रिजल्ट में देरी पर नर्सिंग छात्राओं का.. <<     KHABAR : फसल चौपट, बीमा भी नहीं मिला पूरा,.. <<     KHABAR : अन्नपूर्णा मंदिर के सामने शासकीय भूमि पर.. <<     खरगोन: उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं ने उठाई.. <<     राजकीय बालिका महाविद्यालय में नेल आर्ट.. <<     KHABAR : दूध में मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं,.. <<     KHABAR : सहस्त्र मुकेश्वर भोलेनाथ मंदिर का दान.. <<     KHABAR : आरटीसी नीमच में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     NEWS : 9 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा, श्री.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ को मिली बड़ी सौगात, अतिरिक्त जिला.. <<     KHABAR : दतिया का सियासी समीकरण, सबसे ज्यादा.. <<     BIG REPORT : जिला पंचायत सीईओ ने जनसुनवाई में सुनी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 4:05 pm
BIG REPORT : मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान जारी, होटल, डेयरी एवं घी विक्रेताओं का सघन निरीक्षण, 9 खाद्य नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के विभिन्न होटल, डेयरी एवं घी विक्रेताओं का आकस्मिक निरीक्षण कर 9 खाद्य नमूने जांच के लिए एकत्र किए हैं।

निरीक्षण के दौरान नीमच के रहीमगंज स्थित सांवलिया दूध डेयरी में विक्रय के लिए मिश्रित दूध भंडारित पाया गया। मिलावट की आशंका के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत मिश्रित दूध का एक नमूना जांच के लिए लिया गया।

इसी क्रम में जारोली ट्रेड सेंटर, नीमच स्थित राजेश ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान में विभिन्न ब्रांड के घी भंडारित पाए गए, जिनमें से टुडे देशी घी एवं धौलपुर फ्रेश देशी घी के दो नमूने जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण के दौरान संचालक अनिल कुमार रामनानी द्वारा मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, ऑडिट रिपोर्ट एवं पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारी किया गया।

इसके अतिरिक्त शिकायत प्राप्त होने पर नीमच तहसील के ग्राम बोरखेड़ी पानेड़ी स्थित होटल मानसरोवर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय हेतु सेव-दूध सब्जी, पनीर मसाला (ग्रेवी युक्त), मिश्रित दूध, दही, मिठाई एवं पनीर सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ भंडारित पाए गए। इन खाद्य पदार्थों के कुल छह नमूने जांच के लिए लिए गए। होटल संचालक पीयूष सेनी द्वारा आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उन्हें भी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारी किया गया।

अभियान के दौरान लिए गए कुल 9 खाद्य नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी, यशवंत कुमार शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE