BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 4:13 pm
BIG REPORT : जिला पंचायत सीईओ ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में पालराखेड़ा निवासी अनिता ने खेत तक आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध किए जाने एवं मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सोनियाना निवासी राजमल ने खेत में डाली गई पत्थर एवं अन्य सामग्री हटवाने तथा क्षतिपूर्ति दिलाने का आवेदन प्रस्तुत किया। घसुण्डी बामनिया के घनश्याम मेघवाल ने खेत तक पहुंच मार्ग खुलवाने, खेड़ी की बसंतीबाई ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने तथा नीमच निवासी मोहम्मद रफीक ने कृषि भूमि का अवैध विक्रय करने वाले भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

इसी प्रकार यूनाइटेड पेंटीकोस्टल चर्च एसोसिएशन, नीमच के प्रतिनिधियों ने ईसाई समुदाय के लिए कब्रिस्तान हेतु भूमि आवंटित करने, हरवार नई आबादी की कु. एकता अहिरवार ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) योजना का लाभ दिलाने तथा जमुनिया कला के कन्हैयालाल शर्मा ने शिव मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।

इसके अतिरिक्त निपानिया आबाद के सज्जन सिंह, बिजलवास बामनिया के रामचंद्र, जीरन के पुनमचंद, सेमली चंद्रावत की शांतिबाई, शिक्षक कॉलोनी नीमच के शैलेंद्र, अठाना के रज्जब अली, जावद के भंवरलाल, मोरवन के प्यारचंद, रातीतलाई के घनश्याम, नीमच सिटी के पुष्कर, पड़दा की देवकीबाई, भदवा के इब्राहीम खां, मोरवन की मंजुबाई, बरूखेड़ा के लक्ष्मीचंद, अमावली महल के रायसिंह तथा भाटखेड़ा की नर्मदा बाई सहित अन्य आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर बीएस कलेश, एसडीएम नीमच पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे, डिप्टी कलेक्टर श्रुति भयड़िया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE