BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 4:20 pm
NEWS : 9 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में होगा जलाभिषेक, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ सांवरिया विकास समिति के तत्वावधान में 9 अगस्त को हर वर्ष की भांति भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा झरना पाड़न पोल से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन होगा।

समिति के अनुसार कावड़ यात्रा झरना पाड़न पोल से शुरू होकर मिठाई बाजार, सदर बाजार, कलेक्ट्रेट चौराहा, रेलवे ओवरब्रिज, सब्जी मंडी, कुंभानगर एवं करणी माता का खेड़ा होते हुए श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में अभिषेक और पूजन के बाद सभी कावड़ यात्रियों को प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

समिति अध्यक्ष अशोक मेनारिया ने बताया कि यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जय सिंह राव सहित छोटू सिंह शेखावत, विजय प्रकाश पंचोली, नरेंद्र जैन, शांतिलाल, भैरूलाल जाट, भेरूलाल सांखला, गोपाल शर्मा, पंडित सिद्धार्थ शर्मा तथा समिति और महिला मंडल के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों एवं शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE