BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 4:45 pm
KHABAR : अन्नपूर्णा मंदिर के सामने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, जनसुनवाई में पहुंचा मामला, कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, सार्वजनिक गली बचाने की लगाई गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मनासा निवासी गोपाल पूर्बिया ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर सार्वजनिक गली पर कथित अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण की शिकायत करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

फरियादी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मनासा स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के सामने शासकीय भूमि पर कथित रूप से अवैध निर्माण कर सार्वजनिक गली की चौड़ाई कम कर दी गई है, जिससे स्थानीय रहवासियों एवं आमजन के आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में नगर परिषद, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय एवं जनसुनवाई में कई बार शिकायत प्रस्तुत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

फरियादी ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर उसे धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि का सीमांकन कराने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। अब शिकायतकर्ता को प्रशासनिक कार्रवाई एवं न्यायपूर्ण समाधान का इंतजार है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE