भगवानपुरा। नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के विद्यार्थियों से समय-सीमा के भीतर प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा का अवसर प्राप्त करने की अपील की है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रकाश सोलंकी ने बताया कि उच्च शिक्षा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रोजगार के अवसरों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मजबूत आधार है। उन्होंने 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी प्राध्यापक, समृद्ध पुस्तकालय, छात्रवृत्ति सहित शासन की विभिन्न छात्र हितैषी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालयों के प्राचार्यों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने और 31 जुलाई तक उनका प्रवेश सुनिश्चित कराने में सहयोग की अपील की।
महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रजनी सोलंकी ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय की प्रवेश समिति से संपर्क कर सकते हैं।
महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. दिनेश गाठे ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के अनुसार जारी है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।